अंतागढ़ : आज दोपहर तकरीबन 3 बजे जनपद पंचायत कांपलेक्स नयापारा में स्थित एक मोटर रिवाइंडिग इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल्स दुकान में भीषण आग लग गई जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया आसपास दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए लोगो की भीड़ जमा हो गई और लोगो ने तुरंत नगर पंचायत को सूचना दी तब तक आग फैल चुका था नगर पंचायत से पानी टैंकर मंगवा पानी डाला गया ।दुकान में लगी आग को बड़े ही मशक्कत के बाद बुझाया गया । समय रहते आग में काबू पा लेने से अगल – बगल की दूकानों में आग नहीं फैल पाया वर्ना ज्यादा नुकसान की संभावना जताई जा रही थी दुकान दिलीप चक्रधारी का बताया जा रहा है दुकान के अंदर रखे पूरा सामान जलकर राख हो गया है हांलांकि की जिस दुकान में आग लगी है वहां दुकान मालिक को लाखों रूपये की क्षति होने का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है है। पुलिस भी मौके पर पहुंच आग कैसे लगी जानकारी जुटा रही है।
*फायर ब्रिगेड गाड़ी नहीं है नगर पंचायत में*
इसे विडंबना ही कहा जाए कि इतने बड़े नगर पंचायत में फायर ब्रिगेड गाड़ी का नहीं होना सोचने का विषय है अगर आज नगर पंचायत में फायर ब्रिगेड गाड़ी उपलब्ध रहता तो शायद आग पर काबू पाकर उस दुकान में रखे सामान को बचाया जा सकता था किंतु यहां के जनप्रतिनिधियों या अधिकारियों को इस ओर ध्यान ही नहीं है जबकि कभी आग लग जाए तो भानुप्रतापपुर कांकेर से फायरब्रिगेड गाड़ी मंगवाना पड़ता है नगर पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधि और अधिकारी को जल्द ही फायर ब्रिगेड गाड़ी की व्यवस्था किया गया मगर अंतागढ़ पहुंचने में बहुत लेट हुआ जब आग में के काबू पा ली गई थी तब जाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। नगर पंचायत में यदि गाड़ी फायर ब्रिगेड रहती तो पहले ही आग में काबू पा लिया जाता ।

