जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किग्रा IED बम किया बरामद

Date:

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने 5 किग्रा का प्रेशर IED बम बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाया था। लेकिन जवानों की सूझबूझ से यह हादसा टल गया, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। बीजापुर में जवानों ने 5 किग्रा का प्रेशर IED बम बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाया था। लेकिन जवानों की सूझबूझ से यह हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी, कोबरा 202 और बीडीएस की संयुक्त टीम कोरचोली की ओर एरिया डॉमिनेशन/डीमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी। डीमाईनिंग के दौरान कोरचोली गांव की ओर जाने वाली पगडंडी रास्ते पर पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए 5 किग्रा का प्रेशर IED बम लगा हुआ था। लेकिन इसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related