छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को बनाया गया प्रदेश का 33वां जिला, अधिसूचना जारी

Khairagarh-Chhuikhdan-Gandai has been made 33rd district of the state, notification issued
रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे को निभाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने अधिसूचना जारी कर दी है।
राजनांदगांव से अलग होकर बनने वाला यह राज्य का 33वां जिला है। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही जिला गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है।
बता दें कि कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव में अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसमें पहला वादा नया जिला बनाने का किया गया था। इसमें कहा गया था कि अगर खैरागढ़ में कांग्रेस को समर्थन मिला तो 24 घंटे के भीतर 17 अप्रैल को ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ को जिला बना दिया जाएगा। इसी वादे को पूरा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने नया जिला बनाने की घोषणा की थी।