CG: दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम, खैरागढ़ उपचुनाव में जीत के दावे पर बोले-दावा तो सभी करते हैं, पिछले चुनाव से परसेंटेज हुआ हैं कम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना
एयरपोर्ट पर मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

दिल्ली दौरे पर कहा, गृह मंत्री के साथ बैठक है, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे मुद्दे हैं, जिसको लेकर मुझे बात करनी है।
जीएसटी का पैसा हमारा जो बचा है, अगर हमें मिलता है तो हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर सीएम ने कहा- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हमें तेजी से विकास कार्य करना है। नक्सली जिस जिस जगह से पीछे हटते जा रहे हैं, वहां पर हमें जो मूलभूत सुविधाएं हैं उसको हम लोग उपलब्ध कराएंगे। इसलिए मैंने पत्र लिखा है।

बिजली के दाम बढ़ने की आशंका पर कहा, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दाम जब से बढे हैं, सब एक दूसरे से रिलेटेड है। ट्रांसपोर्टेशन पर सब निर्भर है… ट्रांसपोर्टेशन का रेट अगर बढ़ेगा, तो सभी चीजों की रेट में बढ़ोतरी होगी।महंगाई बढ़ने का जो मूल कारण यही है, पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए इसलिए लगातार महंगाई यों में इजाफा हो रहा है।

कोयले का शॉर्टेज है भारत सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

बीजेपी के खैरागढ़ उपचुनाव में जीत के दावे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- दावा तो सभी करते हैं लेकिन पिछले समय से ही देखें तो परसेंटेज कम हुआ है।

देश में लगातार बढ़ती हिंसक घटना पर कहा कि जो प्रायोजित घटना है, वह देश के लिए खतरनाक है।

जलियांवाला बाग कांड को लेकर ट्विट पर कहा ,डरपोक लोग ही हिंसा का सहारा लेते हैं …अहिंसा वही करता है ,जो साहसी हो, जिसके अंदर में आत्म बल हो।

बीजेपी के सामाजिक पखवाड़े पर कहा कि बीजेपी के बड़े नेता आए और आकर आलोचना करके जाएंगे देंगे कुछ नहीं।

आकांक्षी जिलों को केंद्र सरकार ने क्या दिया है. आकांक्षी 10 जिलों को आपने घोषित कर दिया। एक ढेला भी दिया हो तो बताए. अब उसको देखने जाएंगे, हम जो काम किए हैं. उसको देखने जा रहे हैं. बीजेपी के नेता लोग क्या किए हैं आएंगे तो कुछ देंगे क्या सबसे बड़ी बात यही है.।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related