पंडरिया के ग्राम नवाटोला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 84 ग्रामीणों का किया गया निःशुल्क उपचार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Health camp organized in Navatola village of Pandaria

हिमांशु सिंह ठाकुर

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा। पंडरिया खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को ग्राम नवाटोला (बिरहुल्डीह) में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सीधे तौर पर लोगों तक पहुँचाना और ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करना वही बता दे कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर उपस्थित रहे वही उन्होंने डॉक्टरों की टीम का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया।

84 मरीजों का किया गया उपचार और दवा वितरण

वही स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 84 मरीजों की गहन पूर्वक स्वास्थ्य जाँच की गई और उन्हें मौके पर ही निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम में पंडरिया खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को बदलते मौसम में खान-पान का ध्यान रखने पानी उबालकर पीने और व्यक्तिगत साफ-सफाई रखने की सलाह भी दी गई साथ ही गर्भवती महिलाओं को विशेष पोषण और नियमित जाँच कराने जागरूक किया गया वही

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर ने स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सकेगा शिविर को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि ,स्वास्थ्य कर्मचारी व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related