CG JAIL NO FLY ZONE : If you fly a drone over the jail, you will be in trouble!
बिलासपुर. बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब जेल परिसर और उसके आसपास 500 मीटर के दायरे में कोई भी ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर पूरे क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।
CHHATTISGARH : 5 मेडिकल कॉलेजों पर NMC का ब्रेक!
प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय जेल एक बेहद संवेदनशील शासकीय संस्थान है। ऐसे में अनाधिकृत ड्रोन उड़ान से सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और कानून-व्यवस्था पर खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से जेल प्रशासन के अनुरोध और एसएसपी की सहमति के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।
DIESEL LIMIT INDIA : डीजल बिक्री पर लगी मोदी सरकार की लिमिट
अब यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति के इस प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाते हुए पकड़ी गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जेल की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

