रणबीर और आलिया के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, जानिए कब और कितने बजे होगी शादी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख को लेकर अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। दोनों परिवार शादी को लेकर कोई भी बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन रोज इससे जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। हालांकि शादी तारीख भले ही पब्लिकली न बताई गई हो, लेकिन तैयारियां तो पूरी हैं। अफवाहों और अटकलों के बाद ये माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन आज शुरू होने वाले हैं। मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर के ‘वास्तु’ में आज मेहंदी की रस्म होनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज परिवार की उपस्थिति में गणेश भगवान की आराधना के साथ मंगल कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाएगी। दोपहर को लंच के बाद लगभग 2 बजे मेहंदी की रस्म शुरू होगी। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होंगे। कार्यक्रम में रणबीर और आलिया के कुछ खास दोस्तों के भी आने की उम्मीद है। गणेश पूजा और मेहंदी फंक्शन के साथ खास दोस्तों के लिए कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये कार्यक्रम कृष्णा राज बंगले में होगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कल रणबीर और आलिया दोपहर करीब 3 बजे अपने फ्लैट वास्तु में ही शादी करेंगे।

शादी में भी सिर्फ करीबी लोग और दोस्त शामिल होंगे। रणबीर और आलिया अपनी ड्रीम वेडिंग को बहुत ही सीक्रेट रखना चाहते हैं। इस हफ्ते रणबीर और आलिया के फ्लैट वास्तु में खूब चहल पहल देखने को मिली। हालांकि अभी अपार्टमेंट परिसर को कपड़े से बंद कर दिया गया है। लेकिन खबरों के मुताबिक जहां फंक्शन का आयोजन होना है उस जगह को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

वास्तु के अलावा, कपूर परिवार का घर ‘कृष्णा राज बंगला’ और आरके स्टूडियो को भी लाइट से सजाया गया है। शादी के बाद रणबीर और आलिया कृष्णा राज बंगले में ही रहने वाले हैं। बता दें कि मंगलवार शाम को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर, पति भरत साहनी और बेटी समारा को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related