जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर, ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं को जानने की कोशिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूतबेड़ा में ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें व्यक्तिगत सामोहिक मांग के आवेदन 379 शिविर मे प्राप्त हुआ। जिसमें खास करके राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास निर्माण,सौर ऊर्जा होम लाइट, बाड़ी में तार घेरा, वन पट्टा, नल जल योजना,मुरमीकरण सड़क निर्माण, पशु शेड,मुर्गी पालन आदि से संबंधित आवेदन ज्यादा प्राप्त हुआ है। शिविर मे मत्स्य विभाग,जनपद विभाग, स्वास्थ विभाग, मंडी विभाग, राजस्व विभाग, आदिम जाति विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग,वन विभाग, आंगनबाड़ी परियोजना विभाग, क्रेडा विभाग, बिजली विभाग शिक्षा विभाग आदि से जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

ज्ञात हो कि राजापड़ाव क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा बीते दिनों बुनियादी सुविधाओं के मांग को लेकर राजापड़ाव पक्की सड़क पर आंदोलन धरना प्रदर्शन किया गया था।

तदोपरान्त गरियाबंद जिले के कलेक्टर , एस.डी.एम मैनपुर के सकारात्मक समझाईश पर विश्वास करते हुए आंदोलन चक्का जाम को रोक दिया गया था। जिसके बाद से क्षेत्र में लगभग 4 स्थानो पर अलग अलग तारीख मे ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन प्रशासन द्वारा करते हुए ग्रामीणों से व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं का आवेदन लिया जा रहा है। क्षेत्रवासियो को बुनियादी मूलभूत सुविधा मिले इस पर क्षेत्र वासी बेहद गंभीर है। अब देखना होगा आने वाले समय मे समस्याओं पर कितना समाधान हो पाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related