Trending Nowशहर एवं राज्य

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय, केस दर्ज

भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा धार्मिक स्थल का फोटो ट्वीट कर उसे खरगोन का बताने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं द्वारा उन्माद फैलाने का षड्यंत्र बताया जा रहा है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्य प्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देर शाम पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Advt_160oct2024
Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: