CM भूपेश बघेल की घोषणा, चुनाव जीतने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ बनेगा जिला, देवव्रत सिंह की मूर्ति लगाने के साथ साल्हेवारा को तहसील बनाने की घोषणा की

Date:

रायपुर। सीएम भूपेश ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में खैरागढ़ में जिला बनाने समेत 29 मुद्दों को शामिल किया है।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जीतने के 24 घंटे के भीतर घोषणा करने की बात कही है। इसके साथ ही स्वर्गीय देवव्रत सिंह की मूर्ति लगाने, साल्हेवारा को तहसील बनाने की घोषणा की है। वहीं गंडई, छुईखदान में 50 बिस्तर का हॉस्पिटल का निर्माण और नया बस स्टैंड भी बनाने की बात कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related