बीजेपी ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक समीकरण के हिसाब से कोमल जंघेल पर भरोसा जताया है। कोमल इससे पहले भी इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और बहुत कम अंतर से चुनाव हारे हैं। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने वकील नरेंद्र सोनी को प्रत्याशी बनाया है। 40 वर्षीय नरेंद्र सोनी छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े हुए हैं। महाविद्यालय में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नरेंद्र ने एलएलबी की पढाई की है। पिछले सात माह से खैरागढ़ को जिला बनाने क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन की अगुवाई भी कर रहे हैं।वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार देवव्रत सिंह को 61 हजार 516 और भाजपा के कोमल जंघेल को 60 हजार 646 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर थे। कांग्रेस को छजकां प्रत्याशी देवव्रत सिंह से करीब 18 फीसद कम वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ में उपचुनाव में हमेशा सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को फायदा मिला है। इससे पहले हुए दंतेवाड़ा उप चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिला था। भाजपा शासनकाल में संजारी बालोद में हुए उप चुनाव में भाजपा को फायदा मिला था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related