BIG BREAKING : मुख्यमंत्री ने कहा, वक्त आ गया है, 18 घंटे करना होगा काम, जाति—पा​ति के पचड़े से रहना होगा दूर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

देश में आज जातिगत रणनीति बनती है, वोट बैंक की खातिर राष्ट्रीयता को परे रखकर जातिगत लाभ देने की राजनीतिक मुहिम चलाई जाती है। प्रतिभाओं को जूते दले रौंदा जाता है। इससे परे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सत्ता संभालने के बाद वास्तविकता को सहेजने और ईमानदार सरकार बनने का बीड़ा उठाया है। सीएम मान (CM Mann) ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता ने उनपर भरोसा किया है, जो किसी एक जाति—पाति या धर्म के नहीं है, बल्कि प्रदेश के हैं। सीएम मान (CM Mann) ने कहा है कि उनकी सरकार को प्रत्येक वर्ग के लिए काम करना है और 70 साल पीछे चल रहे राज्य को ऊपर उठाना है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा है कि प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम 18 घंटे प्रतिदिन काम करना होगा। आंखों देखी बात पर भरोसा करने की आदत डालनी होगी। सुनी—सुनाई बातों से परहेज करना सीखना होगा। हकीकत को जानने की आदत डालनी होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश की है। किसने वोट दिया, नहीं दिया, इसका समय निकल चुका है। जिन्होंने वोट किया है, जिन्होंने नहीं किया है, इससे ऊपर उठकर एक सरकार की तरह प्रदेश के हर नागरिक के लिए सोचना ही धर्म है, उनके लिए ही हर काम करना कर्तव्य है। सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि सरकार का दायित्व प्रदेश की खुशहाली है, किसी वर्ग, जाति या धर्म में बंधकर रहना सरकार की प्राथमिकता नहीं होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related