सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, पत्नी ने भी लगा ली फांसी, तीन महीने पहले हुई थी शादी…

Date:

बिलासपुर। बिलासपुर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। इधर, गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत(25) सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। तीन महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत(22) से शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे। फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था।

पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है। उन्होंने बताया कि हमने गढ़चिरौली में सीआरपीएफ के अधिकारियों से बातचीत की है। अधिकारियों ने बताया कि जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दोनों फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पति का फोन कट गया। तब उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी मिली है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जवान के माता-पिता खेत गए हुए थे। वहीं उसका भाई प्रवीण छोटी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। जब प्रवीण वापस घर लौटा तो यामिनी फंदे से लटकी थी। उसने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। उसने अपने भाई को फोन लगाया तो कोई ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने प्रवीण को उसके भाई के सुसाइड करने की सूचना दी।

वहीं घटना की जानकारी शुक्रवार शाम को सामने आई है। मौत के बाद पीएम के लिए शव को लाया गया। सीआरपीएफ के जवान शनिवार सुबह जवान का शव लेकर उसके पैतृक गांव पहुंचे। जिसके बाद शनिवार को ही दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने सुसाइड क्यों किया, इस बात का पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल्स भी चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ETHANOL FUEL : अब पेट्रोल में 85% एथेनॉल! 

ETHANOL FUEL: Government's Draft Notification—Now 85% Ethanol in Petrol! ETHANOL...

ASSAM EXIT POLL : असम एग्जिट पोल में बड़ा संकेत

ASSAM EXIT POLL : Big indication in exit poll नई...

KERALAM EXIT POLL : केरलम में खेल पलटा!

KERALAM EXIT POLL : The game has turned in...

PUDUCHERRY EXIT POLL : एग्जिट पोल में रंगास्वामी आगे …

PUDUCHERRY EXIT POLL : Rangaswamy ahead in exit polls... नई...