DURG TRIPLE MURDER CASE: दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को फांसी!

Date:

DURG TRIPLE MURDER CASE: Accused Sentenced to Death in Durg Triple Murder Case!

DURG TRIPLE MURDER CASE : छत्तीसगढ़ के भिलाई के तालपुरी स्थित पारिजात कॉलोनी के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा दी है।

आरोपी पहले से शादीशुदा था और  इसके बावजूद उसने भिलाई में मंजू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली थी।

हाल ही में जन्मी बच्ची को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था, जिससे तंग आकर आरोपी ने यह खौफनाक साजिश रची।

आरोपी ने अपनी पत्नी और डेढ़ महीने की मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी और एक अज्ञात युवक की भी जान ले ली, ताकि खुद को मृत साबित कर सके।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, जब्त सामान और गवाहों के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने पत्नी को भी नशीला पदार्थ देकर मार डाला और अंत में अपनी बच्ची को भी नहीं छोड़ा।

साक्ष्य मिटाने के लिए उसने आग लगाकर गैस ब्लास्ट का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई।

अदालत ने इस मामले को दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए आरोपी को मृत्युदंड सुनाया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related