CG NEWS : तालाब में डूबने से जुड़वा बच्चियों की मौत! 

Date:

CG NEWS: Twin Girls Die After Drowning in Pond!

CG NEWS : सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव में दो जुड़वा बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृत बच्चियों की पहचान दीप्ति गोंड (6 वर्ष) और दिव्या गोंड (6 वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों बच्चियां सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे दोनों तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

कुछ देर बाद गांव के लोगों ने तालाब में दोनों बच्चियों के शव तैरते हुए देखे, जिसके बाद तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए दोनों बच्चियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस दुखद घटना से लवसरा गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related