BENGAL ELECTION 2026: ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और EC पर लगाए गंभीर आरोप! 

Date:

Bengal Election 2026: Mamata Banerjee Levels Serious Allegations Against Central Forces and EC!

BENGAL ELECTION 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर दावा किया कि बीजेपी के निर्देशों के मुताबिक काम कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस तरह के माहौल में निष्पक्ष मतदान संभव है??

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले उनकी पार्टी के सभी झंडे हटा दिए गए और कुछ बाहरी लोग इलाके में मनमानी कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने सुबह आठ बजे से पहले ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करने निकल पड़ीं, जिनमें दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके के मतदान केंद्र भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड नंबर 70 के पार्षद को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है और उनके कई कार्यकर्ताओं को जबरन उठाया जा रहा है।

संवाददाताओं को एक फोटो दिखाते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ”देखिए, हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया?  यह कैसी गुंडागर्दी चल रही है? इस तरह मतदान नहीं होता।

मतदान शांति से होता है। यह लोकतंत्र का पर्व है। लेकिन इन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

मंशा बिल्कुल साफ है कि भारतीय जनता पार्टी जबरन चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे।”

उन्होंने दावा किया कि पूरी रात वे और अभिषेक बनर्जी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

इन आरोपों के बाद राज्य की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है। हालांकि, केंद्रीय बलों या चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related