CG POLITICS: PCC Chief Corners the Government!
CG POLITICS : छत्तीसगढ़ में पेपर लीक मामले में सियासत फिर शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेपर लीक को निराधार बताया है।
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा की सरकार कन्फ्यूज है। एक तरफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री पेपर लीक नहीं होने की बात कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कहीं इसमें बीजेपी नेता का कनेक्शन तो नहीं??
दीपक बैज ने अंबिकापुर के सीतापुर में दो मासूम आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही। सरकार और पुलिस ऐसी घटना को रोकने में नाकाम है।
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा, राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति इतनी खराब है कि वृद्धा, निराश्रित पेंशन की राशि 4 से 5 माह की नहीं दी गई है।
दीपक बैज ने कहा, 20 लाख मीट्रिक टन धान अभी भी खुले में हैं, बारिश के बीच धान को बर्बाद करने खुले में छोड़ दिए हैं।
3100 रुपए में खरीदकर 2000 रुपए प्रति क्विंटल में सरकार नीलाम कर रही। सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए नया तरीका निकाल लिया है।
PCC चीफ बैज ने कहा, अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ढोंग रचा जा रहा है। सरकार अच्छा काम करती तो सुशासन तिहार मनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
पिछली बार लाखों आवेदन आए उसका क्या हुआ, ये सिर्फ प्रोपेगेंडा है।।

