BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में भूकंप के झटके, 4 सेकंड तक महसूस हुए झटके

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर chhattisgarh odissa border  से लगे गरियाबंद gariyaband  के मैनपुर-देवभोग mainpur devbhopg  में गुरुवार को भूकंप earthquake  के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांवों में दिखा। तीव्रता काफी कम होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। झटकों के डर से लोग थोड़ा डर जरूर गए। जिले में मौसम विभाग नहीं होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। भूकंप का केंद्र ओडिशा का नवरंगपुर जिला था।

भुवनेवश्वर bhuvneshwar  मौसम विज्ञान weather department  केंद्र ने शाम को भूकंप की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, नवरंगपुर जिले में सुबह करीब 11.29 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप earthquake  रिएक्टर स्केल पर दर्ज किया गया। इसके चलते करीब 4 सेकेंड के लिए झटके महसूस हुए किए गए हैं। इसका प्रभाव ओडिशा के नवरंगपुर के खोखसरा ब्लॉक के अलावा बॉर्डर से लगे छत्तीसगढ़ के देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांव में मामूली तौर पर देखा गया है।

भूकंपearthquake  का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 93 किमी उत्तर पूर्व में बताया जा रहा है। इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 9 किमी थी। भूकंपearthquake  से अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नवरंगपुर जिले में जरूर लोगों के मकानों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। कुछ दिन पहले भी ओडिशा odissa  के कंधमाल जिले में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related