रूस-यूक्रेन में युद्ध से शेयर बाजार में भूचाल, साल की सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। पहले मिनट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,900 पॉइंट्स टूटकर 55,338 पर पहुंच गया है। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हो रही है। निवेशकों को शुरुआती मिनट में 8 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 247.18 लाख करोड़ रुपए है जो कल 255 लाख करोड़ रुपए था। 10 बजे ये 1683 अंकों की गिरावट के साथ 55,395 पर करोबार कर रहा है।

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई की आशंका

दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा की है। इस वजह से दुनिया के सभी शेयर बाजार गिरावट में हैं। आज सेंसेक्स 1,814 अंक नीचे 55,416 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,984 का ऊपरी और 55,375 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक के शेयर्स 3-3% से ज्यादा टूटे हैं।

टेक महिंद्रा, विप्रो भी टूटे

इसी तरह से टेक महिंद्रा, TCS, विप्रो, HCL टेक, HDFC, SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, HDFC बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, डॉ. रेड्‌डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के स्टॉक 2 से 3% तक टूटे हैं। पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टाइटन, नेस्ले, सनफार्मा और NTPC के शेयर एक-एक पर्सेंट तक गिरे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related