LPG Gas Agency से कमाए हर महीने 3 से 4 लाख रुपए, जाने कैसे

Date:

LPG Gas Agency: अगर आप भी बंपर कमाई करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. आप एलपीजी की एजेंसी खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी खोल सकते हैं और इसके लिए किसी भी तरह की खास नॉलेज की जरूरत नहीं है. अगर आप 10वीं पास है तो आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

किसी भी कंपनी की ले सकते हैं गैस एजेंसी
देशभर में एलपीजी सिलेंडर की डिमांड काफी ज्यादा है. शहर के साथ-साथ ही गांव में भी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. आप HP, Indane और भारत गैस में से किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी खोल सकते हैं.

कौन ले सकता है गैस एजेंसी-

  • भारत का नागरिक ही इसकी डीलरशिप ले सकता है.
  • आपके पास दसवीं का सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
  • पुरुष और महिला कोई भी इस एजेंसी के लिए अप्लाई कर सकता है.
  • गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए मिनिमम आयु 21 साल और अधिकतम 60 साल है.
  • आवेदनकर्ता के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई क्रिमिनल केस रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.
  • जो व्यक्ति आवेदन करना चाहते हैं, उनका परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार की ऑयल कंपनी में कर्मचारी नहीं होना चाहिए.
  • जो भी व्यक्ति डीलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें आवेदन करने से पहले अपने पास गैस सिलेंडर रखने के लिए एक गोदाम की व्यवस्था करनी जरूरी है.

चेक करनी होगी ऑफिशियल वेबसाइट 
आपको जिस भी कंपनी की डीलरशिप चाहिए उसके लिए उस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करना होगा. ये कंपनियां समय-समय पर गैस एजेंसी के लिए आवेदन निकालती रहती हैं.कितना करना होगा पेमेंट

शहरी क्षेत्रों में गैस एजेंसी के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल कैटेगरी में आने वाले लोगों को आवेदन के समय 10000 रुपये का पेमेंट करना होगा. इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी वालों को 5000 रुपये और एससी कैटेगरी वालों को 3000 रुपये का पेमेंट करना होगा.

कितनी होगी कमाई
अगर आप एलपीजी गैस एजेंसी लेते हैं तो आपकी हर महीने करीब 3 लाख से लेकर 4 लाख तक की कमाई हो सकता है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...