दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा…अगर आप लोग इमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए.. कांग्रेस वापस नहीं आने वाली….वर्कर नहीं मिलेगा काम करने वाला..!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ तो 2023 का विधानसभा चुनाव प्रदेश में कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव होगा. वहीं, भाजपा ने इसे कांग्रेस में गुटबाजी का एक और उदाहरण बताया है.

कथित तौर पर रतलाम में अलग-अलग गुटों में मिलने आए कार्यकर्ताओं को देखकर नाराज हुए सिंह वीडियो में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दे रहे हैं.

सिंह वीडियो में कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘‘एक ग्रुप अलग मिलेगा, एक ग्रुप अलग मिलेगा तो कभी चुनाव जीत नहीं सकते. मेरा सर खपाना भी बेकार है और कमलनाथ जी बेचारे भी कुछ नहीं कर पाएंगे. सब लोग एक हो, लेकिन आप लोग आमने सामने बात करने को तैयार नहीं. मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन आप लोग अलग अलग खड़े हैं… ऐसा काम थोड़ी चलेगा…”उन्होंने कहा आखिरी चुनाव है 2023 (मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव) का.. बता देता हूं आप लोगों को अगर आप लोग इमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर पर बैठी है बैठिए फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली..वर्कर नहीं मिलेगा काम करने वाला..

रतलाम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि श्री सिंह शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related