शादी समारोह में नाचने को लेकर युवक को चाकू से गोदा, मौके पर ही मौत; सभी आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी में बीती रात शादी समारोह में एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई है। घटना रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात बैजनाथ पारा में एक बारात आई हुई थी। समारोह में ताजनगर निवासी फारुख भी शामिल होने पहुंचा हुआ था। इस दौरान फारुख का समारोह में नाचने को लेकर लड़की पक्ष के तीन युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की आरोपी तीनों युवक ने चाकू निकाल कर स्टेज के पास खड़े फारुख पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी भाग निकले।

इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद इफ्तिखार, अहमद रजा और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related