Trending Nowशहर एवं राज्य

मुख्यमंत्री बघेल पंजाब व उत्तराखंड के बने स्टार प्रचारक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास से लौटने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने आज पंजाब और उत्तराखंड के स्टर प्रचारकों की लिस्ट में 30 दिग्गज कांग्रेस नेताओं को शामिल किया है जिनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मनमोहन सिंह जैसे नाम हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: