CRIME NEWS : रेप के आरोप में शाहरुख खान गिरफ्तार, घर से नाबालिग को अगवा कर सुनसान इलाके में किया था दुष्कर्म

Date:

दुर्ग पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म (rape of a teenager) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जामुल थाना प्रभारी गौरव पांडेय (Jamul police station in-charge Gaurav Pandey) ने बताया कि अटल आवास निवासी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) (22) रोजी मजदूरी का काम करता है। 26 जनवरी को उसने देखा कि एक घर में 15 साल की लड़की अकेली है। लड़की के माता-पिता बाहर गए थे। दोपहर 2 बजे के करीब मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे सूनसान क्षेत्र में ले गया। लड़की के शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। जब किशोरी के परिजन आए तो उन्होंने बच्ची को रोते बिलखते पाया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया।

आरोपी की धमकी से किशोरी व उसके माता पिता काफी डर गए थे। उन्होंने डर के मारे थाने में शिकायत भी नहीं की। इसके बाद उन्होंने पाया कि आरोपी फिर से उनके ऊपर दबाव डालने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद लड़की को लेकर उसकी मां 3 फरवरी की रात जामुल थाने पहुंची। उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। टीआई ने बिना देरी किए एक टीम को आरोपी के घर भेजा और उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related