मौसम विभाग: ‘ला नीना’ के चलते साल 2022 के फरवरी अंत तक रहेगी ठंड…

Date:

देश में इस साल ठंड की अवधि बढ़ने के पीछे ‘ला नीना’ मुख्य कारण बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भारत में इसका असर फरवरी अंत तक रहेगा। प्रशांत महासागर की ठंडी हवाएं आस्ट्रेलिया से हिंद महासागर होते हुए भारत के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। ये ठंडी हवाएं पश्चिमी विक्षोभ और ओलावृष्टि का कारण बन रही हैं। इसकी वजह से ठंड अभी घटने का नाम नहीं ले रही है।

इससे ही लगातार पश्चिमी विक्षोभ, बेमौसम बारिश, पाला और बर्फबारी हो रही
इस साल उत्तर छत्तीसगढ़ के पांच जिले अंबिकापुर, जशपुर, बलरामपुर, जांजगीर और बिलासपुर में कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पठारी इलाकों में हर दिन पाला गिर रहा है। इसके चलते बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। इन सब कारणों से फरवरी के अंत तक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ला नीना और अल नीनो पूरे विश्व के मौसम को प्रभावित करने वाले कारक रहे हैं। चूंकि देश में इस साल ला नीना वर्ष घोषित है, लिहाजा इसका असर भी उतना ही प्रभावी है। इसके कारण उत्तरी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का ज्यादा असर हो रहा है। जनवरी में ही छत्तीसगढ़ में छह बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है और फरवरी के पहले सप्ताह में फिर से आने भविष्यवाणी है।

यह होता है असर

अमेरिकन जियोसाइंस इंस्टीटयूट के अनुसार ला नीना की वजह से समुद्री जल स्तर ठंडा हो जाता है। ला नीना अपनी गति के साथ उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की दिशा बदल सकती है। उत्तरी आस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में काफी ज्यादा नमी वाली स्थिति पैदा होने के कारण इंडोनेशिया और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, वहीं इक्वेडोर और पेरू में सूखे की स्थिति बन रही है। भारत में जबरदस्त ठंड के साथ बारिश हो रही है। ओला गिर रहा है।स्पे

शब्द है ला नीना, मतलब छोटी बालिका

स्पेनिश भाषा में ला नीना का मतलब होता है नन्ही बच्ची। नेशनल ओशनिक सर्विस आफ नेशनल ओशनिक एंड एटमास्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, ला नीना को कभी-कभी एल विएजो या एंटी-एल नीनो भी कहा जाता है। ला नीना का देश के उत्तरी इलाके में ज्यादा असर दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर की सर्द हवाओं के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ के पठारी इलाकों में जनवरी के आखिरी दिनों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के करीब पहुंच गया है। मैनपाट और सामरी पाट क्षेत्र में लगातार पाला और शीतलहर की स्थिति बन रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कृषि अधिकारी को उम्रकैद…

CHHATTISGARH : Agriculture officer sentenced to life imprisonment… रायपुर। छत्तीसगढ़...

TRUMP PROJECT FREEDOM : खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

TRUMP PROJECT FREEDOM : Strait of Hormuz is open! नई...