कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दिलाई दिव्यांग करिश्मा को सी.पी. व्हील चेयर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के आज जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान अपना इलाज कराने ग्राम बेरेकेल से पिता के साथ आयी बहु दिव्यांग बालिका करिश्मा बंजारे पर नजर पड़ी। कलेक्टर उसके पास पहुंचे, उसका हालचाल जाना। उन्हें जानकारी मिली की बालिका मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित है। उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में काफी दिक्कत आती है।

कलेक्टर ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आज ही इन्हें सी.पी. चेयर विथ कम्मोड (सेरेब्रल पाल्सी व्हील चेयर) मुहैया कराएं। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने तुरंत कार्यवाही की।

कलेक्टर क्षीरसागर के कार्यालय कलेक्ट्रेट लौटने के बाद उप संचालक श्रीमती सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर के हाथों करिश्मा बंजारे को सी.पी. व्हील चेयर विथ कम्मोड उपलब्ध करायी। इसके मिल जाने से अब उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में सुविधा होगी। यह एक अच्छी गुणवत्ता वाला एक रिक्लाइनिंग हाई बैक और अतिरिक्त कुशन वाला व्हील चेयर है। यह विशेष रूप से सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related