लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 50 महिला प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को विधानसभा प्रत्याशी चुना है। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी 125 महिलाओं को टिकट देंगी। अब नोएडा विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है। अब तक नोएडा में 3 प्रत्याशियों का फाइनल टिकट हो चुका है। कांग्रेस की नेशनल मीडिया पैनलिस्ट और सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक दल ने महिलाओं के लिए विशेष घोषणा पत्र निकाला है। वह नोएडा में 6 प्रमुख मुद्दों स्वाभिमान, स्वावलंबन, सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और सेहत पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए चुनाव लड़ेगी
