कालाबाजारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए दुकानों में की जा रही छापामार कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के कालाबाजारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित कर दुकानों में लगातार छापामार की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य निरीक्षक श्री अंगद ठाकुर एवं गठित टीम द्वारा गुड़ाखू लाईन स्थित दुकानों में आकस्मिक दबिश देकर जांच की कार्रवाई की गई। साथ ही उपभोक्ता से अधिक मूल्य के बारे में जानकारी ली गई। स्थिति सामान्य पाया गया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर लगातार छापामार की कार्रवाई करें। जिन दुकानों में कालाबाजारी और जमाखोरी पाई जाएगी उन दुकानों को सील कर एफआईआर की कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी के शिकायत पर इसके नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित किया गया है। जिसके द्वारा लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related