राज्य में अब तक 60.90 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • प्रदेश में 15.52 लाख किसानों ने बेचा धान: किसानों को भुगतान के लिए 11234.63 करोड़ रूपए जारी

रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में प्रदेश के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 15 लाख 52 हजार 372 किसानों से 60 लाख 90 हजार 073 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 11 हजार 234 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 24 लाख 84 हजार 828 मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 19 लाख 98 हजार 233 मीटरिक धान का उठाव हो चुका है। इसी प्रकार अब तक 9 लाख 70 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 4 लाख 98 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। इस प्रकार डीओ एवं टीओ के माध्यम से अब तक 25 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 05 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 46 हजार 261 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 37 हजार 837 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 26 हजार 169 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 98,884 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 39,884 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 8,077 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,91,792 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 96,585 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 14,611 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 23,732 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,23,526 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 41,704 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,37,837 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 85,598 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,55,373 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,40,697 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,49,578 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,18,087 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,69,452 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,81,890 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,46,261 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,26,169 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,57,485 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,14,676 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 4,23,173 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,10,320 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,00,292 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 80,442 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 74,105 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,22,030 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,57,811 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CJP PROTEST DELHI : दिल्ली में ‘कॉकरोच’ बवाल!

CJP PROTEST DELHI : 'Cockroach' uproar in Delhi! रायपुर डेस्क।...

CHHATTISGARH : CM की चौपाल में अफसरों की क्लास!

CHHATTISGARH : Class for officers in CM's Chaupal! रायपुर। मरवाही...

CHHATTISGARH : मरा समझा, एम्बुलेंस में जिंदा निकला!

CHHATTISGARH : Thought dead, found alive in ambulance! रायपुर। रायपुर...