CHHATTISGARH : CM की चौपाल में अफसरों की क्लास!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Class for officers in CM’s Chaupal!

रायपुर। मरवाही के ग्राम निमधा में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। गांव में आम के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर उन्होंने सीधे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

CHHATTISGARH : मरा समझा, एम्बुलेंस में जिंदा निकला!

इसी दौरान जब राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं तो मुख्यमंत्री का सख्त रूप देखने को मिला। उन्होंने संबंधित राजस्व निरीक्षकों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जनता के काम समय पर करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ग्रामीणों ने नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और सर्वसमाज मंगल भवन की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही तीनों मांगों को मंजूरी देकर बड़ी घोषणा कर दी।

CG RERA NOTICE : 595 बिल्डर्स पर रेरा का बड़ा डंडा!

बिजली समस्या पर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। वहीं महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि अब सिर्फ “लखपति दीदी” नहीं, बल्कि “करोड़पति दीदी” बनने का लक्ष्य रखें।

CG NEWS: “कैनवास कार्निवल” कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र! 

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि प्रदेश में जल्द सीएम हेल्पलाइन शुरू होगी, जहां लोग फोन, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

गांव की चौपाल में मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता पर आधारित “आजीविका गाथा” पुस्तक का विमोचन किया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...

GWALIOR ROAD ACCIDENT : मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 8 की मौत!

GWALIOR ROAD ACCIDENT : Vehicle full of labourers overturned,...