अपने ही विधायक पर आरोप लगाते बरस पड़े कांग्रेस पार्षद, “आजादी के बाद पहली बार मनेन्द्रगढ़ को मिला ऐसा विधायक”

Date:

मनेन्द्रगढ़: मनेन्द्रगढ़ कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद नागेंद्र जायसवाल बड़ा आरोप लगाते हुए वीडियो जारी कर जम कर बरसे। अपनी ही पार्टी के विधायक पर बरसते हुए कांग्रेस पार्षद नागेंद्र जायसवाल ने कहा आजादी के बाद पहली बार मनेन्द्रगढ़ को मिला ऐसा विधायक। शहरवासियों को केवल सपने और लॉलीपॉप दिखाते है। कांग्रेस विधायक की कार्यशैली से कांग्रेस को आने वाले चुनाव में बड़ा नुकसान होगा। एक दो पार्षदों को छोड़कर बाकी कांग्रेस पार्षद की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नागेन्द्र ने कहा, दो साल पहले सभी पार्षदों को विकास कार्य के लिए दो लाख रुपए देने की बात कही थी, जो आज तक नही मिला। विधायक जमीनी स्तर के पार्षदों की नही बल्कि अपने चहेते पार्षदो की बात सुनते है। वरिष्ठ कांग्रेसी नागेंद्र जायसवाल मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में 5 बार के पार्षद है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related