16 वर्षीय भतीजी को अकेली देखकर डोली चाचा की नीयत, गंदी हरकतें कर किया रेप का प्रयास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

चूरू : चूरू शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चाचा (Uncle) ने नाबालिग भतीजी (Minor niece) को अकेला देखकर उससे रेप करने का प्रयास (Attempted to rape) किया. पीड़िता के परिजनों ने जब इसका उलाहना दिया तो आरोपी ने उन पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गये. उसके बाद 16 वर्षीय पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दी है. महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है.

महिला थानाधिकारी सतपाल विश्नोई के अनुसार पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी रिश्ते में उसका चाचा लगता है. वह उसके पड़ोस में रहता है. चाचा का उनके घर आना जाना रहता है. रविवार को चाचा उनके घर आया था. उस समय वह घर में अकेली थी. यह देखकर चाचा की नीयत डोल गई. पहले तो उसने अश्लील हरकतें करने शुरू कर दी. फिर मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

आरोपी दूसरी बार तलवार लेकर आया
पुलिस के अनुसार पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. इस पर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे. उन्होंने मौके पर मौजूद आरोपी को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया. थोड़ी देर बाद आरोपी चाचा तलवार लेकर फिर से उनके घर में घुस गया और परिजनों पर हमला कर दिया.

घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
आरोपी की ओर से तलवार के ताबड़तोड़ वार करने परिवार के 2 लोग घायल हो गए. पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को काबू में कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी. बहरहाल नाबालिग के घायल परिजनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चूरू में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं
उल्लेखनीय है चूरू जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी चूरू जिले में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जब अपने ही अपनों के साथ दरिंदगी पर उतर आये और रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार करके रख दिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CJP PROTEST DELHI : दिल्ली में ‘कॉकरोच’ बवाल!

CJP PROTEST DELHI : 'Cockroach' uproar in Delhi! रायपुर डेस्क।...

CHHATTISGARH : CM की चौपाल में अफसरों की क्लास!

CHHATTISGARH : Class for officers in CM's Chaupal! रायपुर। मरवाही...

CHHATTISGARH : मरा समझा, एम्बुलेंस में जिंदा निकला!

CHHATTISGARH : Thought dead, found alive in ambulance! रायपुर। रायपुर...