जश्न मनाने जा रहे थे कान्हा किसली, पुल से गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव: नया साल का जश्न मनाने के लिए कान्हाकिसली की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन का मोहगांव थाना के करीब हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही कार पहाड़ी मानपुर के पास एक पुल में लगभग 12 से 15 फीट नीचे जा गिरी। जिसमें मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव थाना के पहाड़ी मानपुर के पास कार पुल से गिरी है। उक्त चार पहिया वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार टाटा टाईगो कार जिसका नंबर सीजी-07-वीवाय-0956 भिलाई की तरफ से कान्हाकिसली की ओर जा रही थी। हादसा करीब शाम चार बजे का बताया जा रहा था। हादसा इतना दर्दनाक था कि उक्त वाहन में सवार 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। देर रात परिजन गंडई पहुंचे थे।

तीनों की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में रायपुर निवासी आयुष देवांगन 21 साल और धनेश्वरी खरे 20 साल के अलावा आयुष साहू 19 साल कोंडागांव निवासी की मौत हो गई है। जबकि घायलों में मधु राय सिंह, 18 साल रायपुर, ऋषि सिंह राजपूत 22 वर्ष, करन वथावन 26 साल रायपुर को रेफर किया गया है। गंडई पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर

इधर हादसे में तीन घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए गंडई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इनमें एक व्यक्ति हलचल कर रहा था। जबकि अन्य दो का इलाज जारी था। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। खबर लिखे जाने तक घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में 2 भर्ती हैं। एक व्यक्ति हलचल कर रहा है। तीनों को राजधानी रायपुर रेफर किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related