किसी ने भी समाज में जहर घोलने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई होगी-भूपेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। महात्मा गांधी के हत्यारों का महिमा मंडन करने वालों की मानसिक स्थिति क्या है आप स्वंय अंदाजा लगा सकते हैं।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ शांति, प्रेम और भाईचारे की धरती है। हिंसात्मक बातें यहां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, किसी ने भी समाज में जहर घोलने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई होगी।
बघेल ने रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान उठे मुद्दों और विवाद पर बात की। उन्होंने इसके लिए भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा, अभी तक भाजपा के नेताओं की ओर से कोई बयान क्यों नहीं आया। भाजपा इस पर मौन क्यों है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह शांति, प्रेम और भाईचारे की धरती है। गुरु घासीदास की धरती है, जहां उत्तेजक बातें, हिंसात्मक बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राष्ट्र पिता के बारे में इस तरह की बातें कहा जाना निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि बोलने वाले की मानसिक स्थिति क्या है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रशासन की ओर से जितने कड़े से कड़ा कदम हो सकता है उठाया जाएगा। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई होगी चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो। समाज में जहर घोलने की कोशिश करेंगे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मामला पुलिस देख रही है, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related