राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद का निधन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली । जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। जद(यू) ने सोमवार को बताया कि प्रसाद का रविवार रात को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। प्रसाद बिहार से सात बार राज्यसभा के लिए चुने गए और एक बार वह लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। उद्योग जगत के जाने माने चेहरे प्रसाद ने अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना की थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रसाद का निधन समाज, राजनीति और उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति है। प्रसाद सबसे पहले, लोकसभा के लिए 1980 में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे प्रसाद बाद में अपने समर्थकों के साथ जद(यू) में शामिल हो गए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related