देश में ओमिक्रॉन के 358 केस, 114 ठीक हुए, राज्यों को नाइट कर्फ्यू लगाने की सलाह

Date:

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्र और राज्य सरकार तीसरी लहर को रोकने के लिए अलर्ट मोड़ पर आ गई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की थीं। वहीं आज (शुक्रवार) स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया ब्रीफिंग की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि इस समय भारत के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ऑमिक्रोन मामले सामने आए हैं। इनमें से 114 मरीज ठीक हो गए हैं।

89 प्रतिशत व्यस्क को लगी एक डोज

उन्होंने कहा कि देश की 89 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। 61 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराक मिल गई हैं। भूषण ने कहा, ‘183 ऑमिक्रॉन मामलों का विश्लेषण किया गया है। जिसमें पता चला कि 121 ने विदेश की यात्रा की थी। 44 विदेश नहीं गए थे, लेकिन ज्यादातर के कॉन्टैक्ट ने यात्रा की थी। 183 में से 87 लोगों ने कोविड की दोनों वैक्सीन ली थी।

कोविड मामले में बढ़ोतरी

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि विश्व में चौथी बार कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना वायरस केस फिर से रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 23 दिसंबर को दुनिया में एक दिन में 9,64,000 मामले दर्ज किए गए। यूरोप, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका में लगातार केस बढ़ रहे हैं। वहीं भारत में पिछले 2 सप्ताह से प्रतिदिन नए मामले लगभग 7000 हैं।

पॉजिटिविटी केस 5.3 प्रतिशत

राजेश भूषण ने बताया कि देश में पॉजिटिविटी केस 5.3 प्रतिशत है। पिछले दो हफ्तों में भारत में केस पॉजिटिविटी 0.6% है। उन्होंने कहा, विश्व के 108 देशों में 1,51,000 से ज्यादा ऑमिक्रॉन के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि हमें कोविड के उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण को बढ़ाने की रणनीति को जारी रखने की आवश्यकता है। ICMR और DBT मिलकर वायरस पर काम कर रहे हैं। हम ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ टीकों की प्रभावकारिता की टेस्टिंग कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related