रिसाली में गृह मंत्री की भांजी बनेंगी महापौर, मेयर की रस्साकशी में डॉ. सीमा साहू प्रबल दावेदार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई/रिसाली : रिसाली में मेयर पद का आरक्षण ओबीसी महिला हुआ है. यहां मेयर के लिए डॉ. सीमा साहू प्रबल दावेदार हैं. डॉ सीमा साहू गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की भांजी हैं. बता दें कि रिसाली चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को जिताने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था. कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की इज्जत दांव पर लगी थी.

आख़िरकार रिसाली में कांग्रेस ने जीत का परचम फहरा दिया. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बीते कल ही कहा था कि कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाया है. मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जीत सभी कार्यकर्ताओं की है. रिसाली में मेयर बनाने को लेकर बोले कि मुख्यमंत्री, संगठन और पार्षदों से चर्चा के बाद महापौर तय किया जाएगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related