दोस्ती, प्यार, रेप और धोखा: 4 साल की बच्ची की मां से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो अर्बाशन कराया, फिर मुकर गया

Date:

बिलासपुर : बिलासपुर में युवक के अपने से अधिक उम्र के शादीशुदा महिला से दोस्ती व प्यार के बाद शादी करने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के गर्भवती होने पर युवक ने उसका एर्बाशन करा दिया। फिर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र के लालखदान-महंमंद निवासी रघु उर्फ राघवेंद्र रजक (19) मोपका स्थित मारुति शो रूम में काम करता था। इस दौरान सरकंडा क्षेत्र की शादीशुदा महिला से उसका परिचय हुआ। उसने महिला से दोस्ती किया और प्यार करने लगा। महिला भी उसे चाहने लगी। दिसंबर 20 में युवक ने उससे शादी करने वादा किया और दुष्कर्म किया। महिला उसके भरोसे में आ गई।

इसके बाद से लगातार युवक शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला दो माह की गर्भवती भी हो गई। इसकी जानकारी देने पर युवक ने गर्भनिरोधक टैबलेट खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इधर, महिला ने उससे शादी करने की बात कही, तब युवक मुकर गया और उससे पीछा छुड़ाने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पांच साल पहले हुई थी शादी, महिला की है बच्ची
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला की पांच साल पहले शादी हो चुकी है। उसकी चार साल की एक बच्ची भी है। पति से विवाद होने पर उसे छोड़ दिया है। इसके चलते वह अपने पिता के पास रहती है। इसी दौरान रघु से उसकी पहचान हो गई।

युवक ने धोखा देकर कराया गर्भपात
महिला ने पुलिस को बताया कि राघवेंद्र ने पहले उससे शादी करने वादा किया था। महिला उसकी बातों में आकर अपना सब कुछ लुटाती रही। जब वह गर्भवती हुई, तब बीते अगस्त माह में उसने झांसा देकर एर्बाशन करा दिया और शादी करने के बाद बच्चा लेने की बात कही। महिला उसके बहकावे में आकर टैबलेट खा ली। फिर बाद में उसने धोखा देकर उसे छोड़ दिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related