दुनिया में एक श्मशान घाट ऐसा भी: यहां चिता पर लेटने वाले को होती है सीधे मोक्ष की प्राप्ति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान श्मशान घाट में लाशों की कतार को आज भी देश नहीं भूला है। वह भयानक मंजर याद आते ही लोगों की रूह कांप उठती है. खैर…ये तो बात हो गई कोरोनाकाल की, लेकिन क्या आप जानते हैं, देश में एक ऐसा श्मशान घाट भी है, जहां चिता पर लेटने वाले को सीधे मोक्ष मिलता है। यह श्मशान घाट बाबा विश्वनाथ की नगर काशी में हैं। इसे मणिकर्णिका श्मशान घाट के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि दुनिया के ये इकलौता श्मशान घाट है, जहां चिता की आग ठंडी नहीं होती है।

बताया जाता है कि यहां हर दिन करीब 300 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यही नहीं, यहां पर मुर्दे को चिता पर लेटाने से पहले बकायदा टैक्स वसूला जाता है। संभवतः यह घाट दुनिया का पहला ऐसा श्मशान घाट है, जहां मुर्दे से टैक्स वसूला जाता है। इसके पीछे भी दिलचस्प कहानी है। बताया जाता है कि मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार की कीमत चुकाने की परंपरा करीब तीन हजार साल पुराना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related