कांग्रेस ने पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में ग़लतबयानी का रिकॉर्ड बनाया : ओमप्रकाश जोशी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संजय महिलांग संवाददाता

वैट टेक्स न कम करने को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार को लिया आड़े हाथों

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी जिला बेमेतरा के शीर्ष नेताओं ने पेट्रोलियम, सीमेंट एवं अन्य महंगाई के जिम्मेदार प्रदेश सरकार के विरुद्ध अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी मेब कहा कि कांग्रेस ने पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में दोमूहेपन और ग़लतबयानी का रिकॉर्ड कायम किया है. वह हर उस बात का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश करती है जिसकी जिम्मेदार वह स्वयं होती है. मोदी जी ने बड़ा दिल दिखाते हुए 10रु डीजल पर व 5 रु पेट्रोल की कीमत कम कर एक बड़ा फैसला लिया है. इसके बाद प्रदेशों से भी यह अपेक्षा थी कि वह वैट कम कर जनता को राहत देगी लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर भी केवल और केवल निम्नस्तरीय, निंदनीय राजनीति कर रहे हैं. यह दुखद है.

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तब-तब ‘वैट’ कम कर जनता को राहत दी, जब जब बाहर कच्चे तेल के कीमतें बेतहाशा बढ़ी. जबकि दुखद यह है कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले प्रदेश के तब की भाजपा सरकार द्वारा दी गयी इस छूट को ख़त्म कर दिया था.आज कोरोना काल में चाहे 85 करोड़ से अधिक लोगों तक आठ माह तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का हो या देश भर में सवा सौ करोड़ से अधिक टीके मुफ्त लगाने का, प्रदेश के भी गरीबों के पक्के मकान, या घर-घर बिजली, स्वच्छ पानी, गैस, पहुचाने, सड़क का जाल बुनने की बात… ये तमाम काम केंद्र को करने होते हैं.

प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर कुल टैक्स का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा वैट और एक्साइज पर राज्यांश के रूप में प्रदेश को ही मिलता है. फिर भी आप कांग्रेस सरकार का एक कोई काम बता दें जो इतने टैक्स और बेतहाशा क़र्ज़ आदि लेने के बाद भी वह कर पा रही हो. उलटे केंद्र के चावल में 15 सौ करोड़ का गबन कर लिया.

जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि प्रदेश के 11 लाख से अधिक गरीबों के सर से छत छीन लिया, मोदी जी द्वारा दिए पैसे से भी घर नहीं बनने दिया गरीबों का. समूचे प्रदेश में घर-घर शराब पहुचाने के बाद भी इस सरकार के पास विकास कार्यों के लिए चवन्नी नहीं बचता है. आखिर ये सारे पैसे कहां जा रहे? क्या जनता ने कांग्रेस को वोट यूपी-असम-बंगाल-बिहार चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाने के लिए दिया है? आज प्रदेश के ज़र्रे-ज़र्रे को कर्ज़दार बना दिया है कांग्रेस ने. टैक्स भी बढ़ा रही है, सेस भी ले रही है और क़र्ज़ भी. ये सारे पैसे विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने के अलावा और कहां खर्च किया जाता है, आजतक उसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है.जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीधे-सीधे कांग्रेस को चेतावनी दे रही है कि बहुत हुआ गाल बजाना और डींगें हांकना, अगर जल्द से जल्द उसने वैट की दर को कम नहीं किया, जल्द से जल्द रेत-बिजली समेत तमाम महंगाई पर लगाम नहीं लगाया तो भाजपा तो लोकतांत्रिक तरीके से इस बेलगाम सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related