न्यूजीलैंड ने लिया वर्ल्ड कप 2019 की हार का बदला, इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली।आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ये मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने नाबाद 72 रन और डेवोन कॉनवे ने 46 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट 166 रन बनाए। टीम की तरफ से मोईन अली ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन और डेविड मलान ने 42 और बनाए। कीवी टीम की तरफ से टिम साउदी, ईश सोढी और एडम मिल्ने ने विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related