आबकारी विभाग के संरक्षण में बिक रही ओवर रेट अवैध शराब,शिकायत पर कोई कार्रवाई नही

Date:

नवागढ़/बेमेतरा– संजय महिलांग
नगर पंचायत नवागढ़ में शराब का ओवर रेट में व्यवासाय खुलेआम चल रहा है। नवागढ़ से गांव-गांव अवैध देशी और अंग्रेजी शराब घर पहुंचाकर व्यवसाय किया जा रहा है। आबकारी और पुलिस विभाग की साठगांठ से चल रहे अवैध व्यवसाय से गांवों का माहौल खराब हो गया है। गांवों में आसानी से उपलब्ध होने वाली देशी अंग्रेजी शराब के कारण अपराध बढ रहे हैं। लेकिन जिले के आबकारी अधिकारी और संबंधित थाना की पुलिस इन शराब बेचने वालों को संरक्षण देकर अवैध शराब बेचने प्रोत्साहित कर रही हैं।

नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड में दो अन्य लोग ठीहा बनाकर अवैध अंग्रेजी देशी शराब बेच रहे हैं। जिसकी कई बार मौखिक शिकायत थाना प्रभारी से की गई है। लेकिन कभी इन ठीहों को बंद नहीं कराया गया। पुलिस और अबकारी के वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव पडने पर एक दो दिन के लिए बिक्री बंद कर दी जाती है। इसके बाद फिर ठीहे आबाद हो जाते हैं।

आबकारी अधिकारी से की शिकायतः

गांव में बिक रही अवैध ओवर रेट अंग्रेजी,देशी शराब की शिकायत आबकारी अधिकारी देशमुख को दी गई है। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी आबकारी के अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की। ठीहे जैसे के तैसे आबाद हैं। इससे सवाल उठने लगे है कि आबकारी अधिकारी भी इन अवैध शराब व्यवसायी को बचाने में लगे हैं।

खेत जाना हैं मुश्किल

ओवर रेट अवैध शराब को लेने लोग झुंड में पहुंचते हैं। झोपडी में बैठकर शराब पीने के बाद हंगामा मचाते हैं। जिससे वहां से खेत आने जाने वाले किसानों को निकलने भारी दिक्कत होती है। वहीं गांव की महिलाएं शाम होते ही उस सडक से निकलने से डरने लगी हैं।

रोड बना शराब का ठीहा

नवागढ़ पंचायत नवागढ़ में कई करोड की लागत से नया छोइहा नाला पुल और सड़क ओवर रेट अवैध देशी अंग्रेजी शराब बेचने वालों का ठीहा बन गया है। शाम होते ही यहां पर शराब की बिक्री करने वाले और पीने वालों का मजमा लग जाता है। आम आदमी के लिए बनाए गए सड़क की दुगर्ति हो रही है।

उल्टा फंसाने की धमकी देता हैं सेल्समैन

इस विषय पर कोई शिकायत करता है तो उसे गद्दीदार उल्टा फसाने की धमकी देता है। अजय कुमार ने बताया अवैध अंग्रेजी शराब 120 रुपए पाव बेची जा रही है,देशी 80 रुपये में बिक रहा है।

गांव के लोगों ने आबकारी अधिकारी देशमुख से कार्रवाई कर इन अवैध ओवर रेट में बेच रहे शराब मैनेजर को हटाने की मांग की है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related