
अक्टूबर में GST का रिकॉर्ड कलेक्शन
जीएसटी में हुए इस शानदार कलेक्शन का एक मुख्य कारण ये भी है कि त्योहार के सीजन में लोग जबरदस्त शॉपिंग कर रहे हैं। जिसका नतीजा ये है कि डिमांड में आई तेजी का असर जीएसटी कलेक्शन पर देखा जा रहा है। बता दें कि अक्टूबर में जीएसटी का कलेक्शन 1,30,127 लाख करोड़ का रहा है। इसके अलावा CGST कलेक्शन 23,861 करोड़ रुपये, GST कलेक्शन 30,421 करोड़ रुपये रहा है। वहीं IGST क्लेक्शन 67,361करोड़ रुपये रहा है ( जिसमें 32,998 करोड़ रुपये सामानों के आयात पर) और सेस के तौर पर 8484 करोड़ रुपये वसूला गया है।

