BREAKING : NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने ही आपस में भिड़े युवा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट, देखें

Date:

रायपुर। राजधानी में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुंदन के स्वागत के दौरान दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवा नेता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस भवन में ही कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की। विवाद के बाद भारी संख्या में पुलिस व्यवस्था लगाई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन शुक्रवार दोपहर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। जहाँ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, फिर सीधे वह कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन के लिए रवाना हुए हैं। राजीव भवन में आज शाम 4 बजे पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। नीरज कुंदन ‘लीड लाइक इंदिरा गांधी जी’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीँ राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस कारकर्ताओं ने भी बड़े ही गर्मजोशी से नीरज कुंदन का स्वागत किया। नीरज कुंदन के काफिले में बहुत संख्यां में कार्यकर्ताओं का हुजूम पीछे था। जैसे ही नीरज कुंदन का काफिला राजीव भवन पंहुचा वह दो गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं की स्थिति निर्मित हुई उसके बाद देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होते ही नेता व कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। बहस किस बात पर शुरू हुआ इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये पूरी घटना NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुई। सांसद उल्का भी वहां मौजूद थे।

बता दें कि नीरज कुंदन रायपुर के साइंस कॉलेज में चल रही आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related