CG NEWS : बेजुबानों के मारने लगाया था बिजली का तार, चपेट में आने से खुद हो गया शिकार, हुई दर्दनाक मौत

Date:

बिलासपुर। जिले में जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बिजली तार बिछाते समय शिकारी ग्रामीण युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा क्षेत्र के सरैहा वन क्षेत्र की है।

कोटा थाना क्षेत्र के सरैहा के जंगल में वन विकास निगम ने पौधे विकसित किए हैं। इस जंगल की देखरेख वन विकास निगम की टीम द्वारा की जाती है। गुरुवार की रात विभाग के कर्मचारी सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें जंगल में बिजली तार नजर आया। जांच के दौरान टीम को एक ग्रामीण की लाश पड़ी दिखी। इसे देखकर वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

खबर मिलते ही पुलिस भी रात में जंगल पहुंच गई। पुलिसकर्मियों की मदद से शव को अस्पताल भेजा गया। इस बीच शव की पहचान मानपुर निवासी नागेश्वर जगत के रूप में की गई। थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि नागेश्वर अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर करंट लगाकर जानवरों का शिकार करता था। इस दौरान वह खुद करेंट की चपेट में आ गया

जांच व पूछताछ में खुलेगा राज

थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि नागेश्वर के परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनसे जानकारी ली जा रही है कि वह क्यों गया था और उसके साथ कौन-कौन शामिल थे। नागेश्वर के साथ शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

करंट लगने के बाद छोड़कर भाग गए ग्रामीण

पुलिस व वन विभाग की टीम को शक है कि रात में नागेश्वर अन्य साथियों के साथ बिजली तार लगाकर जानवरों की शिकार करने पहुंचा था। इस दौरान उसे करंट लगने के बाद ग्रामीण उसे छोड़कर भाग गए होंगे

करंट लगाकर करते हैं जंगली सुअर का शिकार

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जंगल में जंगली सुअर आते हैं। ग्रामीण इस तरह से पहले भी करंट लगाकर जंगली सुअरों का शिकार कर चुके हैं। वन विभाग की टीम ने शिकार करने वाले दर्जन भर शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है। करंट से सुअरों का शिकार करना आसान होता है। बिजली करेंट की चपेट में आकर सुअर मर जाते हैं। फिर शिकारी उसके मांस को बेच देते हैं या फिर खुद खाते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....