IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match

रायपुर. रायपुर में कल होने वाले Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बड़े मुकाबले से पहले माहौल पूरी तरह गर्म है। एक तरफ फैंस मैच को लेकर एक्साइटेड हैं, दूसरी तरफ स्टेडियम की व्यवस्थाओं ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

10 मई के मैच के बाद दर्शकों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। आरोप है कि 20 रुपये की पानी की बोतल 150 में, 60 रुपये का पिज्जा 300 में बेचा गया। ऊपर से फ्री वाई-फाई का दावा भी हवा हो गया।

सबसे ज्यादा हंगामा तब हुआ जब मैच शुरू होने से पहले मोबाइल नेटवर्क ही बैठ गया। ई-टिकट लेकर पहुंचे हजारों फैंस QR कोड तक नहीं खोल पाए और एंट्री गेट पर लंबी लाइनें लग गईं।

सुरक्षा पर भी सवाल उठे, क्योंकि कई लोग बैरिकेडिंग पार कर स्टेडियम के अंदर पहुंच गए।

उधर मुकाबले से पहले Kolkata Knight Riders ने जमकर प्रैक्टिस की। Rinku Singh ने लंबे-लंबे शॉट लगाए, जबकि Sunil Narine ने डेथ ओवर प्लान पर काम किया। हालांकि कप्तान Ajinkya Rahane प्रैक्टिस में नजर नहीं आए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related