CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ ने बेरोजगारी में देश को चौंकाया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chhattisgarh surprises the country in unemployment

रायपुर। छत्तीसगढ़ से रोजगार को लेकर बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है। PLFS 2025 के ताजा आंकड़ों में प्रदेश की बेरोजगारी दर सिर्फ 2.3 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है।

मतलब साफ है… छत्तीसगढ़ में रोजगार और स्वरोजगार के मौके तेजी से बढ़ रहे हैं और इसका असर अब सरकारी आंकड़ों में भी साफ दिखने लगा है।

सरकार का दावा है कि खेती, वनोपज, महिला स्व-सहायता समूह, छोटे उद्योग, कौशल विकास और गांवों में शुरू हुई आर्थिक गतिविधियों ने युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के लिए कमाई के नए रास्ते खोले हैं।

नई औद्योगिक नीति के बाद प्रदेश में नए निवेश और उद्योगों की रफ्तार भी बढ़ी है, जिससे नौकरी के अवसर लगातार बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ नौकरी देना नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों, महिलाओं और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।

अब छत्तीसगढ़ रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के दम पर देश में एक पॉजिटिव मॉडल बनकर उभरता दिख रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...