BIG BREAKING: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. : छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।

सरगुजा की अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़ा अब उपायुक्त सरगुजा एवं परीक्षा नियंत्रक विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड सरगुजा होंगी। वहीं, रायपुर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है।

दंतेवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन को दुर्ग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दंतेवाड़ा के संयुक्त कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल अब रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त होंगे।

कोरबा के संयुक्त कलेक्टर सूर्य किरण अग्रवाल को महाप्रबंधक सीएसआईडीसी की जिम्मेदारी दी गई है। सुकमा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर अब कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। राजनांदगाव संयुक्त कलेक्टर मुकेश रॉवर्ट को दुर्ग का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related