स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पर गंभीर आरोप, पार्टी के विधायक ने ही खोला मोर्चा

Date:

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पर गंभीर आरोप लगा है। कांग्रेस विधायकों ने ही अपने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेमसाय सिंह टेकाम पर ट्रांसफर में लेनदेन का आरोप लगा है। कांग्रेस विधायकों ने ही अपने स्कूल शिक्षा मंत्री पर ट्रांसफर में गोरखधंधा करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस विधायकों ने ही अपने स्कूल शिक्षा मंत्री को खरी-खोटी सुनाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से मिलने विधायक पहुंचे थे। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया है कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम अपनी मनमानी कर रहे हैं। 35 से अधिक विधायक स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के खिलाफ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को हटाने की मांग करेंगे। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, इंद्रशाह मंडावी और विनय जायसवाल मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related