भाजपा कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक और सामाजिक काम है करते : विकास दीवान

Date:

 

बेमेतरा शहर मण्डल के सफाई अभियान में शामिल हुए जिला महामंत्री

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्‌य में सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत नगर के वार्ड क्रमांक 08 पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पार्टी जिला महामंत्री एवं बूथ स्तर के गतिविधियों के प्रभारी विकास धर दीवान एवं मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने वार्ड 08 के विभिन्न स्थानों में सफाई की।

जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि 17 सितंबर से लेकर सात अक्तूबर तक सेवा और समर्पण अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। इसके तहत फल वितरण, सफाई अभियान, दिव्यांगों को सहायता, टीकाकरण जागरूकता अभियान जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक और सामाजिक काम ही करते है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है।  दीवान ने कहा कि बेमेतरा शहर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह से स्वच्छता अभियान चलाकर विगत 8 दिनों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है ,वह सराहनीय है।

मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू ने कहा कि आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है, भारत स्वच्छ होगा तो लोग भी स्वस्थ्य होंगे. इस उद्देश्य के साथ हम काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी ने पीएम बनते ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया था। उसे मंत्र मानकर भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे,हर्ष तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिंहा, विकास तम्बोली, निखिल साहू, खेमराज खांडे, रामानंद त्रिपाठी, राकेश मोहन शर्मा, साहित्य ठाकुर, सजनी यादव, संदीप यादव, प्रणय दीवान, मनोज छाबड़ा, जनक वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related